पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, Most Wanted आरोपी को लगी गोली

पंजाब

तरनतारन: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के नौशहरा पन्नुआ नजदीक की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब नाके पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दीं।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में तीन गोलियां लगीं। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया। दोनों विदेश में रह रहे गैंगस्टर सतनाम सिंह सत्ता और जैसल के आदेश पर काम कर रहे थे। उन्होंने जबरन वसूली की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान बटाला निवासी महकप्रीत सिंह और तरनतारन जिले के मुरादपुर निवासी युवराज सिंह के रूप में हुई है। महकप्रीत सिंह हैंड ग्रेनेड बरामदगी मामले में पुलिस के लिए वांटेड था।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry