यूक्रेन के लगातार हमलों के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बेहद गुस्से में हैं और यूक्रेन पर रूस में बड़े हमले की तैयारी भी शुरू हो गई है. प्रतिशोध के इस एक्शन की शुरुआत भी हो चुकी है, यूक्रेन पर रूस ने हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला किया. रूस ने यूक्रेन के ओडेसा समेत कई शहरों पर ड्रोन से हमलों की शुरुआत कर दी है. माना जा रहा है कि पुतिन पूरी प्लानिंग के साथ इस बार जेलेंस्की के हौसले को तोड़ने वाला प्रहार करने जा रहे हैं. रूस अपने तमाम बॉम्बर और एयरबेस का बदला लेना और यूक्रेनी वायुसेना और उसके ठिकानों पर घातक मिसाइलों से हमले होंगे.
रूस का इंतकाम कैसा होगा, कितना विध्वंस्क होगा, कितनी तबाही मचेगी? इसका ट्रेलर मंगलवार को सामने आ चुका है. मंगलवार को रूस के किसी एयरबेस एक मिग-31 ने टेक ऑफ किया. सुपरसोनिक रफ्तार से उड़ने वाले इस विमान से अचानक फायर हुई एक हाइपरसोनिक मिसाइल और यूक्रेन का एक शहर दहल उठा. मिसाइल यूक्रेन के मिकोलेव में गिरी, धमाके के बाद से मिकोलेव में अंधेरा छा गया. एयर डिफेंस हाइपरसोनिक रफ्तार के आगे नाकाम रहे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
