बिहार के मुजफ्फरपुर में पोता ने दादा को सीने में गोली मार दी. पारिवारिक विवाद के दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया. वहीं गंभीर स्थिति में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई. आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही हैं.
मुजफ्फरपुर के सहबाजपुर में मंगलवार की रात पारिवारिक विवाद में रिश्ते में पोते ने पड़ोस के दादा शत्रुधन प्रसाद सिंह को घर में घुसकर सीने में गोली मार दी. पारिवारिक विवाद में पहले झगड़ा फिर आरोपी ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी. खून से लतपथ शत्रुधन प्रसाद को बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही थानेदार रोहन कुमार टीम के साथ शहबाजपुर गांव पहुंचे. प्रारंभिक जांच में मामला परिवारिक विवाद में गोली बारी होने की बात सामने आई है. गोली मारने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस ने मौके से दगा हुआ कारतूस बरामद किया है.
दादा को पोते ने मारी गोली
मिली जानकारी के अनुसार, शहबाजपुर निवासी शत्रुघन प्रसाद सिंह किसी निजी काम से सीतामढ़ी गए हुए थे. जिस दौरान उनका पोता अचानक उनके घर पहुंच गया. उनकी पत्नी ऊषा देवी को पारिवारिक विवाद को लेकर धमकाने लगा. ऊषा देवी ने अपने पति को इस संबंध में जानकारी दी. सूचना मिलने पर शत्रुघन सिंह आनन-फानन में सीतामढ़ी से वापस शहबाजपुर स्थित अपने घर पहुंचे. उनके घर पर आने के कुछ देर बाद आरोपी भी वहां आ गया. उसने कमर से पिस्टल निकाल शत्रुघन प्रसाद सिंह को धमकाने लगा. उन्होंने जब विरोध किया तो आरोपी हाथा पाई करने लगा.
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
इस बीच आरोपी पोते ने पिस्टल निकालकर दो राउंड फायरिंग कर दी. गोली शत्रुघन के सीने में लगी और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए. मौके पर मौजूद उनकी पत्नी ऊषा देवी चीखने चिल्लाने लगी. शोर सुन कर आसपास के लोग मौके पर जूट गए. आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ विनीता सिन्हा टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की. एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद में गोलीबारी का मामला सामने आया है. आरोपी की पहचान हो गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad