पनीर या मशरूम वेट लॉस करने के लिए क्या खाएं? जानिए एक्सपर्ट से

मुख्य समाचार

वजन को कम करना कोई आसान काम नहीं है. इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है. लेकिन वर्कआउट के साथ-साथ अपनी डाइट पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है. ऐसे में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर डाइट लेनी चाहिए. आजकल डाइटिंग का ट्रेंड ज्यादा देखने को मिल रहा है. ऐसे में लोग वेट लॉस के लिए कीटो समेत तमाम तरह की डाइट फॉलो करते हैं.

वेट लॉस के लिए डाइट एक्सपर्ट्स मशरूम और पनीर खाने की सलाह देते हैं, जो प्रोटीन के बेहतरीन सोर्स हैं. लेकिन इन दोनों में से ज्यादा फायदेमंद क्या है? आइए इसके बारे में न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल से जानते हैं.

पनीर है हेल्दी ऑप्शन

पनीर में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो मांसपेशियों को मजबूत करने और वजन घटाने में सहायक हो सकता है. न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल कहती हैं किप्रोटीन लंबे समय तक पेट को भरा रखता है. पनीर कैल्शियम से भी भरपूर होता है, जो हड्डियों के लिए अच्छा है. हालांकि, पनीर में फैट ज्यादा होता है. लेकिन आजकल लो फैट पनीर का ऑप्सन भी मौजूद है,

मशरूम में कम कैलोरी

मशरूम में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है. इसलिए वेट लॉस के लिए एक्सपर्ट इसे खाने की सलाह देते हैं. 100 ग्राम मशरूम में केवल 22 कैलोरी होती है. मशरूम में ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन को सही रखने और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है. इसके अलावा,मशरूम में विटामिन B, D, पोटैशियम और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते

पनीर और मशरूम में से कौन सा बेहतर है?

एक्सपर्ट कहती हैं किवजन घटाने के लिए अगर आप कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर वाले विकल्प की तलाश कर रहे हैं, तो मशरूम ज्यादा बेहतर है. वहीं, पनीर में ज्यादा कैलोरी और फैट होता है. लेकिन अगर आप लो-फैट पनीर का सेवन करते हैं, तो यह भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है. अगर आप वजन कम करने के साथ-साथ प्रोटीन की कमी पूरी करना चाहते हैं तो लो फैट पनीर खा सकते हैं.

हालांकि, एक्सपर्ट कहती हैं कि मशरूम को डाइट में शामिल करके आप तेजी से वजन कम कर सकते हैं. इसमें शरीर को लगभग सारे जरूरी विटामिन भी मिल जाएंगे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry