इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में मामूली कहासुनी के कारण पारिवारिक विवाद लगातार सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला चंदन नगर क्षेत्र से सामने आया है, जहां परिवारिक विवाद में एक पत्नी ने अचानक से पति पर एसिड अटैक कर दिया। हादसे में पति बुरी तरह झुलस गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूरा मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है। जहां मुकेश नामक व्यक्ति पर उसी की पत्नी ने एसिड से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में कई महीनों से विवाद चल रहा है और विवाद इतना बढ़ गया कि बाथरूम में ब्रश करने के लिए पहुंचे पति पर पत्नी ने पीछे से साफ सफाई के लिए रखे हुए एसिड की बोतल उड़ेल दी और दरवाजा लगाकर भाग गई। बताया जा रहा है कि दोनों के चार बच्चे भी हैं और घायल मुकेश बेलदाररी का काम करता है। वारदात के बाद पति ने बमुश्किल आसपास के लोगों को बुलवाया और दरवाजा खुलवाया। पड़ोसी उसे अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज जारी है तो वही पुलिस को जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है और पत्नी की तलाश की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad