साल 2025, पत्नी की बेवफाई और रिश्तों का कत्ल… अभी तक आप पति द्वारा पत्नी की हत्या के कई मामले सुने और पढ़े होंगे, लेकिन साल 2025 में पैटर्न काफी बदल गया है. इस साल में कई पत्नियों ने अपने पतियों को मौत के घाट उतरवा दिया. चाहे वो मेरठ का सौरभ हत्याकांड हो या फिर बिजनौर के दीपक कुमार का मर्डर केस. ताजा मामला इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या का है. इसका आरोप भी उसकी पत्नी सोनम पर लगा है, जो आज गिरफ्तार कर ली गई है. दरअसल, इंदौर के राजा रघुवंशी ने सोनम से शादी की थी. दोनों हनीमून मनाने मेघालय गए थे.
यहीं पर 2 जून को राजा का शव वेईसावडॉन्ग झरने के पास गहरी खाई में मिला. मौका-ए-वारदात पर सोनम नहीं मिली. घटना के 9 दिन बाद सोनम, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली. मेघालय पुलिस की मानें तो सोनम ने ही अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी की हत्या करा दी. इस मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. राजा रघुवंशी हत्याकांड ने बीते कुछ महीनों के अंदर पत्नी द्वारा पतियों की कराई गई हत्या की यादें ताजा कर दी है. आइए आपको कुछ ऐसी ही वारदातों के बारे में बताते हैं, जिनमें पत्नी ही कातिल बन गई.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
