पड़ोस में चल रहा था गलत काम, विरोध करने पर मचा बवाल, एक की मौत

पंजाब

जलालाबाद के गांव शेर मोहम्मद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पड़ोस में चल रहे गलत काम का विरोध करने पर 70 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। मृतक की पहचान गुरनाम सिंह के रूप में हुई है।

मृतक के बेटे मंगल सिंह ने बताया कि उनके पड़ोस में एक महिला के घर युवकों का आना-जाना लगा रहता था, क्योंकि उनकी बेटी भी जवान है। इस कारण उन्होंने गांव में चल रहे गलत काम का विरोध किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसी रंजिश के चलते उक्त लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। मंगल सिंह का आरोप है कि उक्त लोगों ने डंडों और अन्य हथियारों से उन पर हमला किया, जिसमें उनके पिता को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

मौके पर पहुंची थाना अमीर खास पुलिस कार्रवाई कर रही है। थाना प्रमुख दविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *