पटियाला वासियों के लिए खतरे की घंटी, अलर्ट के साथ जारी हुई एडवाइजरी

पंजाब

पटियाला/पातड़ां: मौजूदा बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्दनेजर डिप्टी कमिश्नर पटियाला डॉ. प्रीति यादव ने जिले के लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि जिले की नदियां, विशेषकर घग्गर, टांगरी और मारकंडा सहित कुछ बरसाती नाके अत्यधिक पानी के कारण उफान पर हैं। इस कारण लोगों से अपील की गई है कि वह कच्चे रास्ते या अस्थायी सड़कें खासकर नदियों और अन्य जल स्रोत के पास जाने और इन रास्तों का प्रयोग करने से बचने और अनावश्यक आवाजाही से परहेज करें।

उन्होंने आगे कहा कि “हमारी टीमें जिले भर में नदियों और नालों के निगरानी सहित इनके कमजोर किनारों और बांधों पर तैनात है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है पर सावधानी के उपाय जरूरी हैं।” डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि जिला प्रशासन समय-समय पर अलर्ट और अपडेट जारी करता रहेगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry