चंडीगढ़: पंजाब की मान सरकार ने आज एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि राज्य में धान की सीधी बिजाई आज से यानी 15 मई से शुरू की जा रही है। इस खरीफ सीजन में सरकार का लक्ष्य है कि 5 लाख एकड़ भूमि पर डी.एस.आर. तकनीक से धान की बिजाई की जाए।
इस कदम से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। DSR तकनीक अपनाने वाले किसानों को प्रति एकड़ 1500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही बासमती धान उगाने वाले किसान भी DSR तकनीक के ज़रिए 1500 रुपए प्रति एकड़ की मदद प्राप्त कर सकते हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल 2.53 लाख एकड़ भूमि पर DSR अपनाया गया था और वर्ष 2023 की तुलना में इस बार 47 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में अब तक 21,338 किसानों को 29.02 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की जा चुकी है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
