पंजाब सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान, 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

पंजाब

 पंजाब सरकार ने छुट्टी का ऐलान किया है। दरअसल, सरकार ने 22 सितंबर (सोमवार) को महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर पूरे पंजाब में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

PunjabKesari

खास बात यह है कि 21 सितंबर को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी है। ऐसे में कर्मचारियों और छात्रों को लगातार दो दिन आराम का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में बाढ़ और भारी बारिश के चलते पंजाब में करीब 2 हफ्ते तक स्कूल बंद रहे थे। अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और स्कूलों को दोबारा खोला गया है। हालांकि, कुछ जिलों में अभी भी कक्षाएं पूरी तरह शुरू नहीं हो पाई हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry