पंजाब सरकार द्वारा बड़े एक्शन की Warning! अफसरों को जारी हुए सख्त आदेश

पंजाब

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शुरू से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है। इस श्रृंखला के तहत सरकार ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि उनके क्षेत्र में भ्रष्टाचार हुआ तो उन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब सरकार ने सभी डी.एम., एस.डी.एम., एस.एस.पी. और एस.एच.ओ. को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रष्टाचार रोकने के आदेश दिए हैं। आदेशों में यह भी स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि ये अधिकारी भ्रष्टाचार रोकने में विफल रहे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि इस संबंध में आम जनता और संबंधित क्षेत्रों के विधायकों से फीडबैक लिया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry