पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत नगर निगम बठिंडा के बिल्डिंग इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह और भटिंडा के एक नक्शा नवीस (आर्किटेक्ट) हनी मुंजाल को 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को संदीप सिंह, निवासी गांव बुर्ज महिमा, जिला बठिंडा द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि आरोपी इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बठिंडा में निर्माणाधीन एक नई कॉलोनी के नक्शे को पास करने के लिए उक्त प्राइवेट नक्शा नवीस के माध्यम से प्रति फाइल 30,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के अनुसार, इंस्पेक्टर ने तीन फाइलों को पास करने के बदले 80,000 रुपये रिश्वत मांगी थी और ऐसा न करने पर फाइलों पर आपत्ति लगाने की धमकी दी है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस टीम बठिंडा यूनिट ने एक जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी आर्किटेक्ट को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी बिल्डिंग इंस्पेक्टर को भी काबू कर लिया गया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना, बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

पंजाब

थाना खुइयां सरवर पुलिस के प्रभारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने लडकी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में सोनू कंबोज पुत्र बाग चंद वासी ढाणी सांझा राम दाखली गांव पट्टी बिल्ला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने युवक को अदालत में पेश किया जहां योग्य न्यायिक दंडाधिकारी चेतन शर्मा ने उसे पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश पारित किये है।

गौरतलब है कि पुलिस को दिये ब्यानों में पीडिता ने बताया था कि पढाई के दौरान उसकी सोनू कंबोज पुत्र बाग चंद वासी ढाणी सांझा राम दाखली गांव पट्टी बिल्ला से जान पहचान हो गई थी और पढाई के सबंध में एक दूसरे से फोन पर बात भी करते थे। 2024 नवंबर महीने में जब वह अपने गांव से अबोहर जाने के लिये बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी तो सोनू कंबोज अपनी स्विफट कार लेकर उसके पास आया और उसको जाने के लिये पूछा। जानकार होने के कारण वह उसके साथ बैठ गई। रास्ते में सोनू ने अपने साथ उसकी फोटो कर ली और फोटो वायरल करने का डर दिखाकर कार में जबरदस्ती दुष्कर्म किया और पिछले महीने तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस समय के दौरान वह उसे ग्रैंड होटल मलोट भी लेकर गया जहां उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। अब वह उसे जान से मारने की धमकियां देता हुआ कहता है अगर वह उसके पास नहीं आई तो वह उसे मार देगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *