चंडीगढ़: चंडीगढ़ पी.जी.आई. इलाज के लिए जाने वाले पंजाबवासियों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल आज से पी.जी.आई. में सर्दी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में अगर आप इलाज के लिए जा रहे हैं तो आपके लिए ये खास खबर है। क्योंकि 6 जनवरी तक आधे डॉक्टर छुट्टी पर रहेंगे। इस संबंध में रोस्टर जारी कर दिया है। अभी रोस्टर के मुताबिक आधे डॉक्टर 21 दिसम्बर और आधे 6 जनवरी तक छुट्टी पर रहेंगे। सभी विभागों के एच.ओ.डी. को कहा गया है कि अपने-अपने विभाग में देखें कि छुट्टियों के दौरान स्टाफ को कैसे प्रबंधित करना है।
हालांकि एमरजैंसी में सभी तरह की ड्यूटी और सर्विस पहले की तरह ही जारी रहेंगी। मरीजों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। हालांकि हर बार मरीजों को छुट्टियों में परेशानी का सामना करना पड़ता था। सर्जरी और ओ.पी.डी. में काफी भीड़ होती थी। सर्जरी के लिए लंबा इंतजार होता था। वेटिंग और छुट्टी होने के कारण लिस्ट और बढ़ जाती है। मरीजों को तारीख पर तारीख मिलती है। दूसरी तरफ स्पैशल क्लीनिक में मरीजों की भी परेशानी बढ़ जाती है।
पी.जी.आई. प्रशासन ने विंटर वैकेशन के लिए दो पार्ट में छुट्टी देने की योजना बनाई है। पहले चरण में 7 से 21 दिसम्बर और दूसरे में 23 दिसम्बर से 6 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। छुट्टी से पहले डिपार्टमेंट और यूनिट हैड को सुनिश्चित करना हैकि छुट्टी के वक्त फैकल्टी सदस्यों की संख्या 50 फीसदी से कम नहीं होनी चाहिए। इस दौरान जूनियर व सीनियर रैजीडेंट्स ही ओ.पी.डी. का कामकाज संभालते हैं। पी.जी.आई. साल में दो बार डॉक्टरों को छुट्टी देता है। एक गर्मी और दूसरी सर्दी में। गर्मी में डॉक्टर पूरे एक महीने छुट्टी पर रहते है, जबकि सर्दी में सिर्फ 15 दिन । पी.जी.आई. में हरियाणा, हिमाचल, पंजाब और जम्मू से मरीज आते हैं। कार्ड बनवाने के लिए घंटों लाइनों में ही खड़े रहना पड़ता है। न्यू ओ.पी.डी. में हर डिपार्टमेंट के मरीजों का अलग-अलग रजिस्ट्रेशनकिया जाता है, जिसके बावजूद भीड़ कम नहीं होती है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad