बढ़ती ठंड के मद्देनजर पंजाब सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। पंजाब में सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय 1 नवंबर से बदल गया है। राज्य के सभी स्कूल 4 नवंबर यानी 9 बजे खुलेंगे और दोपहर 3 बजे छुट्टी होगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। पंजाब भर में 19 हजार से ज्यादा स्कूल हैं, जिन पर उक्त आदेश लागू होंगे।
बता दें कि पंजाब में स्कूलों का समय एक सत्र में 3 बार बदलता है। 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूल का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक है, जबकि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक है। 1 नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad