चंडीगढ़: पंजाब में सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा करने वाले लोगों, खासकर आधार कार्ड वाली महिलाओं के लिए एक अहम खबर सामने आई है।
दरअसल, आने वाली 9 जुलाई को ट्रांसपोर्ट सेक्टर में काम करने वाली यूनियनों की ओर से हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस कारण इस दिन यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।उक्त हड़ताल केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और विभिन्न अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघों के आह्वान पर की जा रही है। ट्रांसपोर्ट क्षेत्र से जुड़ी यूनियनें इस हड़ताल में हिस्सा लेंगी।
हड़ताल का मकसद ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों और सेक्टर की बिगड़ती स्थिति को उजागर करना है। इस हड़ताल दौरान ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों की लगातार खराब होती हालत, टैक्सों में बेतहाशा बढ़ोतरी, ट्रांसपोर्ट सेक्टर को दी जा रही रियायतों में कटौती, सड़कों की खराब हालत, श्रम कानूनों में ऐसे बदलाव, जो मज़दूरों के लिए नुकसानदेह हैं, इन सभी मुद्दों के विरोध में मज़दूर संगठनों ने एकजुट होकर आंदोलन करने का फैसला लिया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad