पंजाब में शर्मनाक घटना ! थाने में SHO ने महिला कांस्टेबल से किया Rape …

पंजाब

मुल्लांपुर दाखा: पंजाब के लुधियाना से शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल, यहां  मॉडल पुलिस स्टेशन दाखा के एस.एच.ओ. कुलविंदर सिंह धालीवाल उसकी बेटी समान कांस्टेबल का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर कई वर्षों से जबरन दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता के बयानों पर स्टेट क्राइम ब्रांच मोहाली ने उस पर मामला दर्ज किया है। कुलविंद्र सिंह धालीवाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

पीड़ित महिला कांस्टेबल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि इंस्पैक्टर कुलविंदर सिंह धालीवाल ने मेरे साथ दुष्कर्म करते हुए दूसरे मोबाइल फोन पर वीडियो बनाया और धमकी दी कि अगर मैंने इस बारे में किसी से बात की तो इस वीडियो को  इंटरनैट पर वायरल कर दूंगा। इससे मैं डर गई और अपनी और अपने परिवार की इज्जत का ख्याल रखते हुए इस घटना के बारे में किसी से बात नहीं की। वीडियो की धमकी देकर वह अपने एक साथी को थाने में मेरे साथ जहां भी रहता था भेजता था और अपनी हैवानियत जारी रखता था। जिसकी सारी कॉल डिटेल उसके पास है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने मेरा शारीरिक शोषण करने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया। जब हद हो गई तो मैंने डी. जी.पी. पंजाब में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई और माननीय न्यायालय में 164 का बयान भी कराया। इंस्पैक्टर धालीवाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है लेकिन वह फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *