पंजाब में महिला Teacher से शर्मनाक हरकत, होश उड़ा देगा पूरा मामला

पंजाब

नवांशहर: विदेश गए पति की अध्यापिका पत्नी के साथ 2 वर्षों से शारीरिक संबंध बनाने वाले पड़ोसी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका पति पिछले लगभग 2 वर्षों से ऑस्ट्रेलिया गया हुआ है। वह एक निजी स्कूलों में अध्यापिका के तौर पर कार्य करती है। उसने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला रवि कुमार उर्फ मनी पुत्र गुलवंत सिंह उसकी सांस की दवाई लाकर देता था। जिसके चलते उसका उनके घर में आना-जाना था। उसने बताया कि उसकी शादी 2013 में बूथगढ़ में हुई थी तथा शादी के बाद उसके एक लड़का तथा एक लड़की है। उसने बताया कि उसका पड़ोसी मनी उसे अक्सर परेशान करता था तथा उससे बातचीत करने तथा साथ में रहने के लिए विवश करता था। उसने बताया कि उक्त मनी को समझाया भी था कि वह शादीशुदा है तथा ऐसा नहीं कर सकती हैं, परंतु बावजूद इसके अपने घर की दीवार फांदकर वह अक्सर उसके घर में आ जाता था पिछले 2 वर्षों से उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना रहा है।

उसने बताया कि उक्त आरोपी उसे स्कूल जाते समय भी तंग परेशान तथा मार पीट करता था उसने उसका ए.टी.एम. कार्ड भी अपने पास रखा हुआ है। उक्त आरोपी उसे धमकी देता था कि यदि उसने उसके साथ बातचीत नहीं की तो वह उसे जान से मार देगा तथा स्वयं भी आत्महत्या कर लेगा। उसने बताया कि उसने उक्त आरोपी द्वारा परेशान करने की जानकारी उसने उसकी पत्नी को भी दी थी, परंतु बावजूद इसके वह उसे लगातार परेशान करता रहा। पुलिस को दी शिकायत में उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा इंसाफ देने की मांग की है। थाना बलाचौर की पुलिस ने महिला की उक्त शिकायत के आधार पर आरोपी रवि कुमार उर्फ मनी पुत्र गुलवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके उक्त आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की करवाई शुरू कर दी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *