जालंधर/चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नए वर्ष में अपने कैबिनेट की पहली बैठक 6 फरवरी को चंडीगढ़ में सुबह 11 बजे बुला ली है। 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा के आम चुनावों के लिए मतदान होना है और 3 फरवरी तक मुख्यमंत्री दिल्ली में ही व्यस्त रहेंगे। मुख्यमंत्री के अलावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री भी दिल्ली में चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं।
पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाने के संदर्भ में आज सरकारी पत्र जारी कर दिया गया। सरकारी हलकों के अनुसार कैबिनेट बैठक में महिलाओं को 1 हजार रुपए की आर्थिक मदद पर फैसला आ सकता है, साथ ही बजट सत्र को बुलाने के संदर्भ में फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा पंजाब से जुड़े कुछ अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी बैठक में चर्चा होने की संभावना है। पंजाब में सरकार द्वारा बजट सत्र बुलाकर उसमें राज्य का वार्षिक बजट पेश किया जाना है। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब में विकास कार्यों को और गति देने के संदर्भ में भी फैसले लिए जाने हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad