बाढ़ की चपेट में आए पंजाब के मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई ताजा भविष्यवाणी के अनुसार 4,5,6 और 7 सितंबर को लेकर फिलहाल विभाग द्वारा बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
विभाग के अनुसार जिला पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में Orange Alert जारी किया गया है। वहीं अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में Yellow Alert रहेगा। इन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
यहां यह भी बता दें कि मौसम विभाग ने बीते दिन पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना में रेड अलर्ट जारी किया था। इसके अलावा बाकी जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad