पंजाब में बसों में सफर करने वालों के लिए अहम खबर, कहीं मुश्किल में न पड़ जाएं आप

पंजाब

चंडीगढ़: पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर है। अगर आप आज सरकारी बसों से दूसरे जिले की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि पंजाब रोडवेज के कच्चे कर्मचारियों ने चक्का जाम कर दिया है। पी.आर.टी.सी. व पनबस के कच्चे कर्मचारी हड़ताल पर चले गये हैं। हालांकि यह हड़ताल सिर्फ कच्चे कर्मचारियों ने की है जबकि पक्के कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर हैं लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में बसों की आवाजाही पर ब्रेक लगी है। यहां बता दें कि पंजाब की सरकारी बसों में सफर करने वाले यात्रियों में बड़ी संख्या महिलाओं की है, इस हड़ताल से उन्हें परेशानी उठानी पड़ सकती है।

सूत्रों के मुताबिक कच्च कर्मचारी ओवरटाइम में गड़बड़ी के अलावा अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर गए हैं। सरकारी बस कर्मियों की हड़ताल के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि हड़ताल के कारण चंडीगढ़ डिपो की 90 फीसदी बसें खराब हो गई हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *