चंडीगढ़ : किसानों ने अपनी मांगों को लेकर 30 दिसंबर को पंजाब बंद का आह्वान किया है। इसी के तहत किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने इस बंद को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि 30 दिसंबर को क्या बंद रहेगा, तो इस बंद के दौरान किसे छूट दी जाएगी।
सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पंजाब बंद कॉल को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियां, ट्रेन सेवाएं और यातायात पूरी तरह से बंद रहेंगे। दुकानों के शटर बंद रहेंगे। आपातकालीन सेवाएं बहाल रहेंगी चाहे वह चिकित्सा सेवाएं हों, विवाह कार्यक्रम हों, आवश्यक हवाई अड्डे की सेवाएं चालू रहेंगी। अगर किसी बच्चे का इंटरव्यू है तो उसे रोका नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा पंजाब इसका समर्थन करेगा।
पंधेर ने कहा कि पूरे देश में लायी गयी कॉरपोरेट नीति पर पूरा पंजाब सवाल उठाएगा। कॉरपोरेट नीति पंजाब के दुकानदारों, छोटे उद्योगों, श्रमिकों और कर्मचारियों पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जिद्दी हैं। उन्हें अपनी जिद छोड़कर बातचीत के जरिए इन मुद्दों को सुलझाना चाहिए। उन्होंने पंजाब के सभी राजनीतिक दलों से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा कि वे किसानों के साथ हैं या मोदी सरकार के साथ हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
