पंजाब में लगातार हो रही बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। पंजाब के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इसी बीच आज सुबह से हो रही बारिश ने लोगों को फिर चिंता में डाल दिया है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, कपूरथला, मोगा, मानसा, संगरूर और शहीद भगत सिंह नगर में भारी बारिश हो सकती है। वहीं इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि बिजली कड़कने के दौरान खुले खेतों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। वहीं आपातकालीन सेवाओं को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है क्योंकि भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। गौरतलब है कि पंजाब पहले से ही बाढ़ की चपेट में है। लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम के एक बार फिर बिगड़ने से लोग डरे हुए हैं, क्योंकि इससे भी बदतर हालात हो सकते हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad