पंजाब के मौसम को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है। मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 23 अगस्त से 25 अगस्त तक भारी बारिश होने के साथ-साथ लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और 13 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। इस दिन अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, मोहाली, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, मानसा और बरनाला में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
24 अगस्त को अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर और मोहाली समेत कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।25 अगस्त को गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर और नवांशहर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad