चंडीगढ़: पंजाब में आज सरकारी यानी आधार कार्ड वाली बसें नहीं चलेंगी। इस कारण राखी से एक दिन पहले महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने एक बार फिर तीखे संघर्ष का ऐलान किया है।
कर्मचारियों ने 8 अगस्त यानी आज अनिश्चितकालीन चक्का जाम करने का ऐलान किया है। पंजाब रोडवेज, PRTC, पनबस कॉन्ट्रैक्ट यूनियन की ओर से आज से पंजाब के सभी 27 डिपो पर बसें रोककर हड़ताल करने का फैसला लिया गया है।
यूनियन के पंजाब प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगें आज नहीं मानीं तो दोपहर के बाद पंजाब के 27 में से सभी डिपो बंद कर पूरी तरह चक्का जाम किया जाएगा।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%