पंजाब में आज से बंद हुई सरकारी बसें! यात्री परेशान, पढ़ें क्या है पूरी खबर

पंजाब

पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है।दरअसल, अगर आप भी 6, 7 या 8 जनवरी को  बस में सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो आप मुश्किल में फंस सकते है। क्योंकि पी.आर.टी.सी. और पंजाब रोडवेज के कर्मचारी आज से 3 दिन की हड़ताल पर जाएंगे, जिसके चलते अगले तीन राज्यों में सरकारी बसें नहीं चलेंगी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष शमशेर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों उनकी चंडीगढ़ में परिवहन मंत्री के साथ बैठक हुई थी, उन्होंने अपनी सभी मांगें उनके समक्ष रखीं, लेकिन उन्होंने किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया। विरोध के चलते रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और ऐलान किया कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आज से 6-7-8 जनवरी को पूर्ण रूप से चक्का जाम करेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *