पंजाब भर में सड़कें जाम के बीच किसान नेता राजेवाल की बड़ी Warning

पंजाब

माछीवाड़ा साहिब: मंडियों में धान की खरीद सुचारु न होने के कारण संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आज सड़कें जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस धरने में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल विशेष रूप से पहुंचे, जिन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी दी कि वह राज्य के किसानों को परेशान करना बंद कर दें नहीं तो अगर किसान देश का  देश के अन्नदाता बन सकता है तो वह अन्न का संकट भी खड़ा कर सकता है।

उन्होंने कहा कि आज किसान, आढ़ती, शैलर मालिक, मजदूर पिछले 25 दिनों से लगातार मंडियों में परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि धान की बिक्री न होने से पंजाब की अर्थव्यवस्था को भी भारी गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। राजेवाल ने कहा कि किसान यूनियनें लगातार धान खरीद को लेकर अपनी मांगें मनवाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन केंद्र और पंजाब सरकार सिर्फ  लारे लगा रही।

उन्होंने कहा कि अगर बड़े संघर्ष के बावजूद आज मांगें नहीं मानी गईं तो पंजाब बर्बादी की ओर चला जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष का गोदामों में रखा अनाज जारी नहीं किया और पंजाब सरकार ने भी इस पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके कारण आज धान की खरीद में बड़ी समस्या आ रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *