अमृतसर : पंजाब में एक बार फिर घिनौनी घटना सामने आई है। जिला अमृतसर में एक नवजात बच्चे को कांटों में फेंक दिया गया। घटना जिले के भाई मंजपूर रोड से सामने आई है, जहां पर देर रात बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लोगों वहां पर गए तो मंजर देख चौंक गए।
जिला निवासी परमजीत कौर और उसके परिवार ने बच्चे को रोता देख वहां उठाकर अस्पताल में पहुंचाया। इस दौरान परिवार वालों का कहना है कि, वह पूरी रात अस्पतालों के चक्कर लगाते रहे लेकिन समय पर इलाज नहीं मिला। फिर एक अन्य अस्पताल में उसे भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने बच्चे को ICU में रखा है।
बताया जा रहा है कि, बच्चे को एक लाल कपड़े में लपेट कर जमीन पर बाहर काटों पर रखा हुआ था। इस दौरान लोगों ने शक जताया कि, जिस घर के बाहर बच्चा रखा हुआ था उस घर की महिला ने उसे बाहर फैंका है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस कहना है कि, इस मामले में आरोपी पाए जाने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad