पंजाब पुलिस के साथ लगी बड़ी सफलता, हथियारों के जखीरे सहित तस्कर काबू

पंजाब

तरनतारन : पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इसकी जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है। तरनतारन पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ एक संयुक्त अभियान में 4 ग्लॉक-19 पिस्तौल (एक पर “नाटो सेना के लिए निर्मित” छाप), 4 मैगजीन, 7 राउंड और 4.8 लाख रुपए जब्त किए हैं।

PunjabKesari
उन्होंने कहा कि आरोपी हरप्रीत सिंह के पाकिस्तान स्थित तस्करों से संबंध हैं। बैकवर्ड व फारवर्ड लिंक की जांच जारी है। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान के सपने के अनुसार पंजाब में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *