पंजाब को मिलेंगे 60 नए PCS अफसर, आज की कैबिनेट मीटिंग में लिए जा सकते हैं अहम फैसले

पंजाब

चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट की आज अहम बैठक होने जा रही है। पंजाब विधानसभा का सत्र 2 सितंबर से शुरू हो रहा है, जिसके चलते यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। यह बैठक चंडीगढ़ सिविल सचिवालय में सुबह 11 बजे शुरू होगी।

आज की बैठक में  पी.सी.एस. अधिकारियों के 60 नए पदों को मंजूरी देना होगा। जिलों और उपमंडलों का गठन बहुत पहले हो गया था और तभी से इन पदों की जरूरत महसूस की जा रही थी। इस समय राज्य में PCS अफसरों की 310 पद है, जो आज की कैबिनेट बैठक में उक्त पदों को मंजूरी मिलने के बाद बढ़कर 370 हो जाएंगी।

इसके अलावा मालेरकोटला की सेशन कोर्ट के लिए 36 नए पद सृजित किए जाएंगे।  इसके साथ ही GST से जुड़े कई तकनीकी विधेयकों को भी मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा कुछ अन्य प्रस्ताव भी आने हैं और कुछ नई परियोजनाओं को भी मंजूरी मिल सकती है। क्योंकि निकट भविष्य में पंचायत चुनाव भी होने हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *