पंजाब कैबिनेट में नए मंत्री की Entry, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिलाई शपथ

पंजाब

चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट में एक नए मंत्री की एंट्री हुई है। लुधियाना पश्चिम सीट से हाल ही में चुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा ने मंत्री पद की शपथ ली है। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने संजीव अरोड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

हालांकि, उन्हें कौन सा विभाग मिलेगा, यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। यहां आपको यह भी बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुलेआम घोषणा की थी कि चुनाव जीतने के बाद संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। संजीव अरोड़ा राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं और उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के 3 साल के कार्यकाल में यह मंत्रिमंडल का 7वां विस्तार है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry