पंजाब वासियों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, 10 मार्च से 15 मार्च तक श्री कीरतपुर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब में होला-मोहल्ला मनाया जा रहा है। किसी भी अप्रिय घटना से श्रद्धालुओं को बचान के लिए सरकार द्वारा ट्रैक्टरों और ट्रकों पर स्पीकरों के इस्तेमाल पर पूरी तरह पांबदी लगाई गई है।
एस.एस.पीय रूपनगर गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि राज्य के सभी जिलों के पुलिस प्रशासन को पहले ही सूचित कर दिया गया है कि व अपने-अपने जिलों/यूनिटों के तहत आने वाले पुलिस थानों के प्रमुख अधिकारियों और ट्रैफिक इंचार्जों के मध्यम से ट्रक यूनियनों के प्रतिनिधियों और पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी डबल डैकर ट्रक/वाहन, ट्रैक्टर-ट्राली पर लगे बड़े स्पीकर, मोटरसाइकिलों पर प्रैशन हॉर्न और बिना साइलैंसर वाले मोटरसाइकिल चालक होला-मोहल्ला के दौरान श्री आनंदपुर साहिब न आ सकें।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
