अमृतसर : पंजाब के गुरुद्वारा साहिब से बेहद ही हैरानीजकर मामला सामने आया है, जहां महिलाओं का ग्रुप देखते ही देखते बड़ा कांड कर गई। जिले में गुरुद्वारा छेहरटा साहिब का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गुरुद्वारा में एक ऐसा हैरानीजनक कांड हो गया, जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा छेहरटा साहिब में महिलाओं का ग्रुप माथा टेकने आई महिला के साथ चोरी की घटना को अंजाम दे गई।
वायरल हो रही वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि, कैसे एक महिला गुरुद्वारा साहिब के अंदर माथा टेकने के लिए जा रही है और उसके पीछे महिलाओं का ग्रुप लग जाता है। इसी बीच महिलाओं के ग्रुप ने उस महिला के हाथों से चूड़ियां उतार कर वहां से फरार हो गई। सामने आई सीसीटीवी में सब साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। पूरी घटना को अंजाम आंख झपकते ही दे दिया गया, जिसकी सीसीटीवी देख हर कोई दंग है।
इस दौरान पीड़ित बुजुर्ग महिला इधर उधर अपनी चूड़ियां व उन महिलाओं ढूंढती हुई नजर आ रही है। फिलहाल महिलाएं घटनाएं को अंजाम देकर मौके से फरार हो गईं। इस मामले में थाना छेहरटा की पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले संबंधी एसीपी शिवदर्शन द्वारा दी गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
