लुधियाना : स्थानीय कस्बा लाडोवाल के मेंन चौक में एक बजरी सीमेंट से भरे ट्रक के खराब होने के चलते नेशनल हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम लगने के कारण वाहनों की लंबी कतारे लग गई। इस कारण करीब 2 घंटे तक नेशनल हाईवे पर वाहन चालक रेग-रेग कर चलने के लिए मजबूर हो गए।
ट्रैफिक जाम लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ट्रैफिक विभाग के सब इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना लाडोवाल के थानेदार केवल कृष्ण की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद खराब हुए ट्रक को दूसरे ट्रक की मदद से दूसरी जगह ले जाया गया। इसके बाद ट्रैफिक जाम खुला और लोगों ने कुछ राहत महसूस की।
