जालंधर: नए साल की शुरुआत के दौरान जालंधर जिले में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। दरअसल, 6 जनवरी 2025 को देशभर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। इस संबंध में जालंधर जिला प्रशासन ने 2 जनवरी यानी गुरुवार को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।
दरअसल, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर 2 जनवरी को सेंट्रल टाउन से नगर कीर्तन सजाया जा रहा है, इस संबंध में प्रशासन ने 2 जनवरी को प्रशासन द्वारा जालंधर में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान कर दिया है और दोपहर बाद सरकारी और गैर सरकारी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
