पंजाब के इस इलाके में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

पंजाब

गुरदासपुर: गुरदासपुर की जेल रोड के मीरपुर चौंक के पास आज सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। आज सुबह जब राह चलते लोगों ने युवक का शव सड़क पर पड़ा देखा तो उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेज दिया। मृतक की पहचान बिक्रम करम सिंह पुत्र तरलोक सिंह निवासी गांव नबीपुर गुरदासपुर के रूप में हुई है।

मौके पर सैर करने आए युवकों ने बताया कि वे रोजाना की तरह सुबह पांच बजे जेल रोड पर सैर के लिए जाते हैं। जब वे सैर करके वापस लौट रहे थे तो मीरपुर चौंक के पास यश अस्पताल गुरदासपुर के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया कि उन्हें किसी ने 112 नंबर पर सूचना दी थी कि जेल रोड मीरपुर चौंक के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है, जिसकी सूचना हमने वारिसों को दे दी है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *