पंजाब के इस इलाके में फैली सनसनी, खेत में ऐसा मंजर देख सहम गए लोग

पंजाब

कपूरथला : थाना लांबड़ा के अंतर्गत गांव निज्जर में नहर पुल के पास सड़क किनारे खेतों में आज सुबह एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। गांव के सरपंच हरनेक सिंह से सूचना मिलने पर लांबड़ा पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर युवक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है, ताकि उसकी पहचान हो सक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक प्रवासी लग रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि उसे काफी चोटें आई थीं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मौत कैसे हुई, यानी हत्या है या साधारण, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि हत्या का भी संदेह जताया जा रहा है। उक्त युवक ने पैंट और शर्ट पहन रखी थी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry