पंजाब के इन इलाकों में आज लगेगा लंबा Power cut, जानें कब आएगी लाईट

पंजाब

जालंधर : पंजाब के कई इलाकों में आज यानि 30 अक्टूबर को विभिन्न फील्डों के अधीन आते इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जानकारी के अनुसार आवश्यक मरम्मत के कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी वह नीचे दिए गए हैं।

पट्टी (सौरभ): पावरकॉम के शहरी पट्टी के एस.डी.ओ. ने बताया कि 220 केवी पट्टी सिटी फीडर आज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। जिस कारण फौजी छावनी की तरफ, रोही वाला मंदिर वाली तरफ, गर्ल्स स्कूल वाली तरफ, मंत्री की बैक साइड, नदोहर चौक, चठुआं वाला मोहल्ला की तरफ के इलाके प्रभावित रहेंगे।

मानसा (जस्सल): 66 के.वी. नई अनाज मंडी ग्रिड से चल रहे 11 के.वी. सिरसा रोड फीडर की बिजली सप्लाई 30 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5-30 बजे तक आवश्यक मुरम्मत कार्य के कारण बंद रहेगी। इस दौरान रमदितेवालां चौक से लेकर नंगल गेहले रोड तक की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। एस.डी.ओ. शहरी गुरबख्श सिंह व जे.ई. तरविंदर सिंह ने बताया कि बिजली बंद के दौरान गुरु कृपा फर्नीचर, दंदीवाल पैलेस, जीव पैट्रोल पंप, गुरु कृपा नेचुरल थैरेपी हॉस्पिटल, डेरा सच्चा सौदा, गुरु नानक साहिब जी गौशाला, कैम्ब्रिज स्कूल, क्राऊन होटल, इंडियन ऑयल पंप, शिवालिक राइस मिल, भीमसेन राइस मिल आदि के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

टांडा उड़मुड़ (मोमी): पंजाब राज्य पावरकॉम निगम के अधीन संचालित 132 केवी बिजली घर टांडा के विभिन्न फीडरों की बिजली सप्लाई 30 अक्टूबर को बंद रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक कार्यकारी इंजीनियर शहरी टांडा इंद्रपाल सिंह ने बताया कि जरूरी मरम्मत के कारण आज 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 11 केवी टांडा, 11 केवी उड़मुड़ और 11 केवी हरसी गांव फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry