पंजाब का युवक New Zealand में बना पुलिस अफसर, परिवार में खुशी का माहौल

पंजाब

पंजाब के युवक ने विदेश में पंजाबियो का नाम रोशन कर दिया है। मनीष शर्मा ने न्यूजीलैंड पुलिस में अधिकारी बनकर अपने गांव का नाम रोशन किया है। मनीष शर्मा नडाला गांव जिला कपूरथला का रहने वाला है। उसकी सफलता जहां परिवार के लोग गर्व महसूस कर रहे है वहीं पूरा गांव में खुशी की माहौल है।

मनीष के पिता ओम प्रकाश ने बताया कि उनके बेटे ने 10वीं की पढ़ाई गांव के गुरु नानक प्रेम कर्मसर पब्लिक स्कूल में की और 12वीं की पढ़ाई जालंधर के प्रतिष्ठित स्कूल में की है। इसके बाद 2016 में पढ़ाई के लिए न्यूजीलैंड चला गया जहां पर उसकी नियुक्ति पुलिस फोर्स के अधिकारी के रूप में हुई है। पिता ने बताया कि उनके बेटे का बचपन से ही पुलिस में भर्ती होने का सपना था। मनीष की कड़ी मेहनत रंग लाई और उसका सपना पूरा हो गया और वह न्यूजीलैंड पुलिस फोर्स में अधिकारी के पद पर चयनित हो गया। जल्द ही उसे न्यूजीलैंड के किसी जिले के अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। इस खुशी के माहौल में परिवार वालों को लगातार रिश्तेदारों के बधाइयों की फोन आ रहे हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry