पंजाबियों के लिए जारी हो गई ये “घातक” चेतावनी, आने वाले दिनों का जानें पूरा हाल…

पंजाब

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते पंजाब में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा शीत लहर, कोल्ड डे व घनी धुंध की चेतावनी जारी की गई जिसके अन्तर्गत 19 जनवरी तक पंजाब में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। वहीं, विजिबिलिटी भी कम होने की संभावना जताई है। वहीं, पंजाब का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री तक पहुंच गया है। महानगर जालंधर के अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि धुंध व शीत लहर के बीच पंजाब के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही, जिसके चलते हालात खराब हो रहे हैं और आने वाले कुछ दिनों में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही।

ऑरेंज अलर्ट के चलते पंजाब में धुंध व शीत लहर का कहर जारी रहेगा। आलम यह है कि भारी ठंड से जन-जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम होकर 2-3 डिग्री सैल्सियस तक लुढ़क गया है। वहीं, कई जिलों में अधिकतम तापमान भी 17 डिग्री से नीचे गिर चुका है। पिछले 2 दिनों के दौरान जालंधर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से उपर दर्ज हुआ, वहीं मौसम विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र के ताजा आंकड़ों के मुताबिक जालंधर के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग के आकड़ों के मुताबिक पंजाब के पठानकोट में 1.5 डिग्री के करीब न्यूनतम तापमान रिकार्ड हुआ है। इस समय कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है और इस तरह की घातक कड़ाके की ठंड से बचाव करना बेहद जरूरी हो जाता है अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना बेहद बढ़ जाती है। आई.एम.डी. की ताजा अपडेट के मुताबिक पंजाब में मौसम शुष्क चल रहा है। पंजाब में अधिकांश स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की सूचना है। पंजाब में कई स्थानों पर कोल्ड डे से लेकर घातक कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। इसी क्रम में शीत लहर से लेकर भारी शीत लहर की स्थिति बताई गई है।

अमृतसर शताब्दी सहित कई ट्रेनों 4 से 6 घंटे तक लेट
सर्दी 
का कहर देशभर में जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के इस दौर में ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रा करने वालों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इसी क्रम में आज 12014 अमृतसर शताब्दी अपने तय समय 5.58 से करीब आधा घंटा लेट रहते हुए 6.28 पर पहुंची। वहीं, शान-ए-पंजाब आज ऑन टाइम स्पॉट हुई। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 4 से 6 घंटे तक देरी से चल रही हैं, जबकि कुछ ट्रेनों को 8 घंटे की देरी के साथ परिचालन करते हुए देखा जा रहा है। खासकर उत्तर भारत के इलाकों में कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण रेलवे प्रशासन को सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों की गति धीमी करनी पड़ी है। इसके चलते यात्रियों को ठंड और असुविधा के दोहरे संकट का सामना करना पड़ रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *