फिरोजपुर : पंजाब में ठगों द्वारा ठगी के नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिरोजपुर के जीरा से सामने आया है, जहां सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई है।मिली जानकारी के अनुसार, जीरा के अंतर्गत आने वाले गांव तलवंडी मांगे खां में एक युवक को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 45 हजार रुपए की ठगी की गई है। इस आरोप में थाना सदर जीरा पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयानों में सुरजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गांव मांगे खां ने बताया कि आरोपी डॉ. सरबजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गांव मंगे खां ने बताया कि आरोपी डॉ. सरबजीत सिंह ने उसे सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 45 हजार रुपए की ठगी की है। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
