योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के अंदर कई विकास कार्य जारी हैं. यही कारण है कि कई शहरों में आपको नई डिवलपमेंट देखने को मिल रही है. दिल्ली से सटे नोएडा और लखनऊ इसका उदाहरण हैं कि कैसे इन दोनों शहरों की काया पलट सी गई है. मगर अब एक और शहर की इसी तरह काया पलटने वाली है. ये शहर है सीएम योगी का गोरखपुर. दरअसल, यहां पांच प्रमुख चौराहों का लखनऊ-नोएडा जैसे महानगरों की तर्ज री-डिजाइनिंग किया जाएगा.
एक न्यूज चैनल के मुताबिक, बदलते समय और बढ़ते वाहनों की संख्या को देखते हुए चौराहों की डिजाइनिंग बदली जाएगी. इससे न केवल ट्रैफिक नियंत्रण होगा बल्कि शहर और अधिक आकर्षक लगेगा. जिससे पूरे शहर की छवि बदल जाएगी. शास्त्री चौराहा, आंबेडकर चौराहा, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर और गोलघर को नया रूप देने जा रहा है. नगर निगम का दावा है कि सुंदरीकरण के बाद ये पांचों चौराहे विश्वस्तरीय स्वरूप प्राप्त करेंगे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
