नेशनल हाईवे पर तेल टैंकर व कार की जबरदस्त टक्कर, एक की मौत

पंजाब

संगत मंडी: बठिंडा-डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ते गांव मछाणा के पास तेल टैंकर और कार की टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक सुखदीप सिंह पुत्र निहाल सिंह निवासी कोठे होरीवाला, घोलियां कलां (मोगा) अपने रिश्तेदार सतनाम सिंह पुत्र थाना सिंह के साथ कार में सिद्धाना गांव जा रहे थे, जबकि तेल टैंकर चालक डबवाली से बठिंडा जा रहे थे जब दोनों गाड़ियां उक्त गांव के पास पहुंची तो सामने से तेज रफ्तार टैंकर चालक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार चालक सुखदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे का पता चलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के सहायक थानेदार सतनाम सिंह तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने हादसे के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए सुखदीप सिंह को इलाज के लिए बठिंडा के एम्स में पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। हादसे दौरान कार में सुखदीप सिंह  के साथ बैठे उनके रिश्तेदार सतनाम सिंह को कोई चोट नहीं आई। नेशनल हाईवे निर्माण के चलते करीब डेढ़ माह दौरान हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *