असम पुलिस के मुख्यमंत्री की विजलेंस टीम ने सोमवार को असम सिविल सेवा (एसीएस) अधिकारी नूपुर बोरा के गुवाहाटी स्थित आवास पर छापा मारा. रेड में लगभग 90 लाख रुपये कैश, 1 करोड़ रुपये से ज़्यादा मूल्य के सोने के आभूषण जब्त किए गए. बरामदगी की कुल कीमत 2 करोड़ रुपये आंकी गई है. इस छापेमारी का नेतृत्व सीएम विजलेंस की SP रोजी कलिता ने किया. रोजी कलिता की गिनती असम की तेज तर्रार महिला अधिकारियों में होती है. वह सीएम हिमंत की भरोसेमंद मानी जाती हैं.
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलासा किया कि नूपुर बोरा पिछले छह महीनों से निगरानी में थीं. बारपेटा ज़िले में सर्किल ऑफिसर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने कथित तौर पर अवैध बसने वालों को सरकारी और सत्रा जमीन का अवैध पंजीकरण कराने में मदद की. रोजी कलिता ने पुष्टि की कि अधिकारी पर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं. उन्होंने कहा कि जब्त की गई नकदी और गहने एक प्रारंभिक कार्रवाई का हिस्सा थे और आगे की जांच में और भी चौंकाने वाले खुलासे और सबूत मिल सकते हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad