इंदौर। नगर निगम सीमा के वार्ड 83 की खाली हुई पार्षद सीट के लिए कांग्रेस ने विकास जोशी को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने नाम दाखिल करने के अंतिम दिन आज अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। इससे पहले भाजपा मंगलवार शाम को ही अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। दो चुनाव से वार्ड से चुनाव लड़ रहे लड्डा परिवार का टिकट काटकर भाजपा ने नए उम्मीदवार पर दांव खेला है। इससे पहले कांग्रेस के दो नाम चर्चा में रहे।
वार्ड 83 भाजपा का गढ़ माना जाता है। सुबह उम्मीद थी कि कांग्रेस कुछ घंटों में अपना उम्मीदवार घोषित करेगी। इसमें विकास जोशी या निलेश भूतड़ा में से एक कांग्रेस के उम्मीदवार बनने की चर्चा थी, आखिर कांग्रेस ने विकास जोशी पर भरोसा किया।
विकास जोशी कांग्रेस सेवादल के मंडलम अध्यक्ष हैं। जबकि भूतड़ा कुछ वर्षों पहले इसी वार्ड से चुनाव लड़े थे लेकिन साढ़े तीन हजार वोट से पराजित हो गए थे। उल्लेखनीय है कि 28 अगस्त ही नामांकन के लिए आखिरी तारीख है। 31 अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।11 सितंबर को मतदान होना है। सूत्रों के अनुसार दोनों ही दावेदारों को कांग्रेस ने नामांकन पत्र तैयार रखने के निर्देश दे दिए हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
