लुधियाना : पुलिस कमिश्नरेट के अलग-अलग थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजे, हेरोइन व अवैध शराब की तस्करी करने के आरोप में 4 आरोपियेां को काबू कर लिया। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने दाल बाजार के रहने वाले नरेंदर सिंह को अवैध शराब की तस्करी के आरोप में अवैध शराब की 14 बोतलों समेत काबू किया । थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने थापर कालोनी के रहने वाले बलवीर सिंह को अवैध शराब की 12 बोतलों समेत काबू कर लिया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है । थाना डेहलों की पुलिस ने गश्त के दौरान चेकिंग करते हुए पायल के रहने वाले गुरदीप सिंह को काबू कर उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है । थाना साहनेवाल की पुलिस ने बिहार के रहने वाले संतोष कुमार को काबू कर उसके कबजे से 150 ग्राम गांजा बरामद किया है । पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नशा तस्करी करने के आरोप में कार्रवाई की है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad