लुधियाना : पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक, हैबोवाल थाने की पुलिस ने नशे के आदि लोगों को नशा सप्लाई करने की फिराक में जस्सी रोड पर रेलवे पुल के पास घूम रहे एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान न्यू चंद्र नगर निवासी देव सिंह के रूप में की है। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके साथी किहार सिंह नगर निवासी अतुल दुबे का भी नाम बताया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
चौकी प्रभारी जगतपुरी सब-इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि उक्त आरोपी जस्सी रोड पर रेलवे पुल के पास नशा सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि वह ड्रग्स कहां से लाता था और किन इलाकों में सप्लाई करता था। आरोपी के संपर्कों की भी जांच की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
