नगर निगम के 2 कर्मचारी निलंबित, पंजाब में उपचुनाव के दौरान की थी ये बड़ी गलती

पंजाब

बटाला/गुरदासपुर: नगर निगम बटाला के वार्ड नंबर 24 के उपचुनाव के दौरान गलत एनओसी जारी करने के कारण बटाला नगर निगम के एक कर्मचारी को सेवाओं को समाप्त कर दिया गया है तथा दो अन्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में आयुक्त नगर निगम बटाला द्वारा आज लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार नगर निगम बटाला की प्रॉपर्टी टैक्स इंस्पेक्टर नीलम और हेड ड्राफ्ट्समैन अजैब सिंह ने चुनाव में भाग ले रहे उम्मीदवार बलविंदर सिंह पुत्र फौजा सिंह और जतिंदर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी आलोवाल को गलत तरीके से एन.ओ.सी. जारी किए। जब इस संबंध में आरोपों की जांच की गई तो वे सत्य पाए गए। चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में ऐसी गंभीर लापरवाही को ध्यान में रखते हुए आयुक्त नगर निगम बटाला ने इन दोनों कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से उनके कर्तव्यों से निलंबित कर दिया है।

इसके अलावा नगर निगम बटाला के एक अन्य कर्मचारी रविंदर सिंह, जो आउटसोर्स आधार पर काम कर रहा था, ने भी उपचुनाव में भाग ले रहे उम्मीदवार बलविंदर सिंह और जतिंदर सिंह को गलत तरीके से फर्जी एनओसी जारी किया। इस गंभीर चूक को ध्यान में रखते हुए आयुक्त नगर निगम बटाला ने इस कर्मचारी की सेवाएं तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *