नकोदर-जालंधर हाईवे पर सनसनीखेज घटना, 24 घंटे बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ खाली

पंजाब

नकोदर: नकोदर-जालंधर हाईवे पर गांव कंग साहबू के पास गत शाम 2 अज्ञात युवकों द्वारा एक बुजुर्ग (एन.आर.आई.) का अपहरण करने के मामला सामने आया है।  24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंग सहाबू निवासी महिंदर सिंह (75) का कल   करीब साढ़े छह बजे नकोदर-जालंधर हाईवे पर गांव कंग सहबू के पास कार सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया। उक्त बुजुर्ग व्यक्ति के अपहरण की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. नकोदर कुलविंदर सिंह विरक, सदर थाना प्रमुख बलजिंदर सिंह समेत पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

सूत्रों के अनुसार उक्त बुजुर्ग व्यक्ति के पारिवारिक सदस्य काफी समय से विदेश में रह रहे हैं। वह गांव कंग साहबू में अकेला रहता है, उसे कल करीब साढ़े छह बजे किसी ने फोन करके नकोदर-जालंधर हाईवे पर बुलाया और वह तुरंत पड़ोसी की सेंट्रो कार लेकर निकल गया। जहां दो युवक उन्हें जबरन कार में बैठाकर ले गए। पुलिस को नकोदर-जालंधर हाईवे पर गांव कांग सहबू के पास घटना स्थल से एक सेंट्रो गाड़ी स्टार्ट मिली। डी.एस.पी.  विरक, उघप इस संबंध में डी.एस.पी. नकोदर कुलविंदर सिंह विरक ने कहा कि बुजुर्ग व्यक्ति के अपहरण के मामले में पुलिस अलग-अलग टीमें बनाकर गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *