उत्तराखंड में इस मानसूनी बारिश में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है. राज्य में बारिश आफत के रूप में बरस रही है. उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा के बाद जिले में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तरकाशी में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
आज उत्तरकाशी में आकाशीय बिजली भी चमक सकती है. फिलहाल मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार, यहां बारिश का ये सिलसिला 12 अगस्त तक यानी अगले पांच दिन जारी रह सकता है. आठ अगस्त यानी कल भी आमतौर पर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली और आंधी के साथ मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
