मानसा : मानसा में गांव भैणीबाघा में दो भाईयों की तकरार के बीच भतीजे की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। वहीं इस दौरान एक भाई गंभीर रुप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
खबर मिली है कि गत रात गांव भैणीबाघा में मक्खन सिंह का उसके छोटे भाई से विवाद हो गया। इस दौरान दोनों भाइयों में लाठियां चली। लड़ाई के दौरान छोटे भाई ने मक्खन सिंह और उसके बेटे जसप्रीत सिंह पर लाठियों से वार किया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। यहां जसप्रीत सिंह (28) की मौत हो गई।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
